
मीरजापुर रीवां-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी में ढलान पर बुधवार की रात साढ़े आठ बजे ट्रक से धक्का लगने के बाद हुए हादसे में पलभर में 11 लोगों की जान चली गई। हरगढ़ बाजार निवासी प्रदीप सिंह का परिवार जिगना के ही रामपुर हंसवार श्रीनिवासधाम निवासी सगुन सिंह की बोलेरो से मैहर देवी का दर्शन-पूजन करने गए थे। वहां से लौटते समय ड्रमंडगंज घाटी में ढलान पर बड़का मोड़ से सौ मीटर पहले पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे आए असंतुलित ट्रक ने बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराकर खड़ा हो गया। बोलेरो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसमें सवार लोग जब तक कुछ समझ पाते वह धू-धू कर जलने लगी। तत्काल आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन आग की भव्यता देख किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि वे आगे बढ़ें। तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
लगभग दो घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी जब तक आग पर काबू पाते सवार आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। कुछ ही पलों में चीख-पुकार के बीच सबकुछ शांत हो गया और घटनास्थल पर सन्नाटा छा गया। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ड्रमंडगंज घाटी के ढलान पर ट्रक के धक्के के बाद डिवाइडर से टकराने से बोलेरो में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी जागरण रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमडगज घाटी के ढलान स्थित घटना स्थल पर जानकारी लेते डीएम पवन कुमार गंगवार व एसपी अपर्णा रजत कौशिक जागरण ड्रमंडगंज घाटी में वाहन में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी जागरण हादसे के बाद चार घंटे तक जाम रहा वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग हादसे के बाद वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। करीब चार घंटे तक वाहनों की लंबी कतरा लगी रही। छोटे बड़े सभी वाहन फंसे रहे। पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंची, लेकिन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया नहीं जा सका और न ही रास्ता साफ हो सका। करीब 11 बजे के आसपास किसी तरह एक लेन से वाहनों को धीरे-धीरे पास कराया गया, जिससे आंशिक रूप से मां मैहर का दर्शन-पूजन करके जिगना के रामपुर हंसवार श्रीनिवासधाम गांव के सगुन सिंह की बोलेरो से लौट रहे थे सभी आंखों के सामने ही जल गए बोलेरो सवार घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की आखों के सामने ही बोलेरो सवार जल रहे थे, लेकिन जुटे लोग वीडियो बनाने, फोटो लेने व शोर मचाने की बजाय कुछ नहीं कर सके। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग पास भी नहीं जा सके। आग बुझाने के बाद भी लगभग आधे घंटे तक ठंडा होने के बाद ही जले लोगों के शवों को बाहर निकाला जा सका। यातायात बहाल हो सका। हालांकि, वाराणसी की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पाया था। देर रात तक पुलिस यातायात बहाल करने में लगी हुई थी।
मिर्ज़ापुर के ड्रमंडगंज में भीषण सड़क हादसे में मृतक 11 लोगो की सूची।
1:- प्रियंका सिंह (42 वर्ष) पत्नी – कमलेश सिंह, निवासी – सतना
2:-कार्तिकय सिंह (18-19 वर्ष)पुत्र-कमलेश सिंह, निवासी- सतना
3.- पियूष सिंह (14-15 वर्ष)पुत्र- प्रदीप कुमार, निवासी- जिगना
4:- पंकज सिंह (40 वर्ष)पुत्र – स्व. रामचंद्र सिंह, निवासी जिगना
5:- बीना सिंह (47 वर्ष) पत्नी-प्रदीप सिंह, निवासी- जिगना
6:- वंदना सिंह (43 वर्ष) पत्नी – अरुण सिंह, निवासी-जिगना
7:- शिवा सिंह (48 वर्ष) पुत्र-अरुण सिंह, निवासी- जिगना
8. सोनम सिंह (19 वर्ष) पुत्री-प्रदीप कुमार, निवासी-जिगना
9:- विष्णु सिंह (45 वर्ष)पुत्र- ठिनकू सिंह, निवासी-रामपुर (हरिहर /टमना – स्पष्ट नही)
10:-विकास शर्मा (32 वर्ष) पुत्र-ओमकार शर्मा, निवासी- नेया खेड़ा (सागर, मध्य प्रदेश)
11:-जय प्रकाश (28 वर्ष) पुत्र-मुन्नर, निवासी- भटियागांव





