A2Z सभी खबर सभी जिले की

किसानों से लेकर कानून-व्यवस्था तक: 10 मांगों को लेकर सौसर में कांग्रेस का बड़ा धरना

किसानों से लेकर कानून-व्यवस्था तक: 10 मांगों को लेकर सौसर में कांग्रेस का बड़ा धरना

FB IMG 1776953950719

सौसर। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और जनहित के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर एवं कांग्रेस के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों ने तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की।

 

मुख्य मांगें जो रहीं केंद्र में

 

धरना प्रदर्शन में किसानों, आम नागरिकों और श्रमिकों से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया—

FB IMG 1776953942320

गेहूं, चना, मक्का, मूंग सहित सभी फसलों की एमएसपी पर तत्काल खरीदी सुनिश्चित करने की मांग

 

सहकारी समितियों में ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने और अनावश्यक दस्तावेजों की बाध्यता खत्म करने की मांग

 

महाराष्ट्र में निवासरत लेकिन मध्यप्रदेश की भूमि वाले किसानों के लिए समग्र आईडी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

 

ऋण स्वीकृति में 10% शेयर राशि की कटौती बंद करने का मुद्दा

 

खाद की पर्याप्त उपलब्धता और ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने की मांग

 

अघोषित बिजली कटौती पर रोक और किसानों को दिन में कम से कम 10 घंटे बिजली देने की मांग

 

सांदीपनि विद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग

 

क्षेत्र में एचपी गैस का स्थायी कार्यालय और बेहतर वितरण व्यवस्था शुरू करने की मांग

 

खैरी तायगांव-बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण रोकने और स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग

 

जनपद पंचायत में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच

 

जुआ, सट्टा, अवैध शराब और चोरी जैसे अवैध गतिविधियों पर सख्ती की मांग

 

 

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

 

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!