A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

जीपीएम- सड़क पर वाहनों के खड़ें करने पर कानूनी कार्यवाही होगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 24/04/2026

गौरेला पेन्ड्रारोड-: शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित सुगम बनाने के लिए जीपीएम जिला प्रशासन नें अब सख्त कदम उठाया है। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी और एसपी मनोज खिलारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों नें यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की। आयोजित की गई में गौरेला शहर के मंगली बाजार, गांधी चौक, संजय चौक, रेलवे-स्टेशन परिसर, एवं पेन्ड्रा के आजाद चौक, दुर्गा चौक जैसे व्यस्ततम यातायात के जगहों पर यातायात नियंत्रण को लेकर जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि अब से सड़कों पर और घरों के सामनें अवैध तरीके से वाहनों को खड़े करनें वालौं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही सड़कों पर दुकान आदि लगाने वालों से भी सख्ती के साथ सड़क पर सै दुकानें हटानें के लिए सहमति बनाई गई, जिससे यातायात के लिए रोड मार्किंग करानें और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करनें के लिए भी सुझाव दिए गए। यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजित की गई बैठक में जीपीएम जिला पंचायत के सीईओ मुकेश रावटे जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा जी, गौरेला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे जी, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, पेन्ड्रा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जालान जी, उपाध्यक्ष शरद गुप्ता जी, पेन्ड्रारोड एसडीएम विक्रांत अंचल जी, मरवाही एसडीएम देवेंद्र सिरमौर जी, जीपीएम जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा जी, यातायात प्रभारी सिद्धार्थ शुक्ला जी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!