A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

GPM सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती मनाई गई

सेन समाज, सैलून यूनियन और महिला सेन समिति

IMG 20260419 WA0048 1IMG 20260419 WA0047जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 14 अप्रैल 2026 संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती मनाई गई जिसमें सेन समाज, सैलून यूनियन और महिला सेन समिति के सदस्य बड़े उत्साह से मरही माता मंदिर पेंड्रा रोड में मनाया गया । सेन जी महाराज की जीवनी कथा भक्तिमाला की सुप्रसिद्ध टिका कार प्रिया दास के अनुसार संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्म विक्रम संवत् 1557 में वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन रविवार को व्रत योग तुला लग्न पूर्वभाद्र पक्ष को चंद्रायणी के घर हुआ था बचपन से इनका नाम नंदन रखा गया वे क्षेत्र जहां सेन जी महाराज का लालन पालन हुआ वह सेनपूरा गांव के नाम से जाना जाता है। यह स्थान बघेलखंड के बांधवगढ़ के अंतर्गत आता है। उमरिया जिले से 32 किलोमीटर की दूरी पर बांधवगढ़ स्थित है।

रीवा राजा नरेश वीर सिंह जुदेव के राज्य काल में सेन जी राजा की सेवा में रहते थे सेन  जी भगवान की भक्ति करते थे एक दिन भक्ति में लीन होने के कारण राजा की सेवा में जाना भूल गए। भक्त को भक्ति मे लीन देखकर भगवान स्वयं सेनजी के रूप में राजा की सेवा में पहुंच गए भगवान की सेवा से राजा बहुत प्रसन्न हुआ यह चर्चा राज्य मे फैल गई तब से सेन जयंती मनाई जा रही है।

कार्यक्रम में समाज के श्री नाथू श्रीवास, अनुपम श्रीवास जिला अध्यक्ष सर्वसेन समाज, राम जी श्रीवास , मनीष, प्रशांत, मनोहर, लखन ,रवि ,श्याम, कान्हा, दीपक, पप्पू ,अमित, विनोद, रमेश, सुरेश, सोनू ,राजा, बिट्टू ,नीतू ,लता श्रीवास परिवार कार्यक्रम में शामिल होकर  कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!