A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिव्यांशु देवांगन एवं शाम्भवी क्षीरसागर ने विश्वकप शूटिंग स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल : विश्व रिकॉर्ड भी बनाया

IMG 20260425 100629
Oplus_16908288

भिलाई । इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडेरेशन (ISSF) के द्वारा कायरो, इजिप्ट (मिश्र) में आयोजित विश्व कप 2026 में दिव्यांशु देवांगन ने अपने सहयोगी शाम्भवी क्षीरसागर के साथ भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ ही उनके नाम नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का गौरव भी जुड़ गया है।

उन्होंने विश्व कप स्पर्धा में 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम जूनियर युगल में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल कर इतिहास रचा है। दिव्यांशु देवांगन और शाम्भवी क्षीरसागर की जोड़ी ने पूरे मैच के दौरान निरंतरता बनाए रखी। उन्होंने कड़ी स्पर्धा में चरण-दर-चरण अपना स्कोर बढ़ाया और अंतिम शॉट्स के दौरान भी अपनी बढ़त कायम रखी और 499.9 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

इस शानदार उपलब्धि से पूरे देश, छत्तीसगढ़ एवं समग्र देवांगन समाज में हर्ष व्याप्त है और उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने इसे बड़ी जीत बताते हुए भारत के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताया है। दिव्यांशु देवांगन रायगढ़ निवासी श्री शैलेंद्र देवांगन और श्रीमती यामिनी देवांगन के सुपुत्र हैं। उन्होंने उनके गौरवशाली माता पिता, परिजन, उनके कोच एवं पूरे भारतीय टीम को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाइयां दी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!