?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस पुरदिलनगर रात्रि के समय घर में घुसकर लाठी-डंडों व सरिया से जानलेवा हमला

IMG 20260426 WA0032ßहाथरस रात्रि के समय घर में घुसकर लाठी-डंडों व सरिया से जानलेवा हमला

दिनांक 25/04/026

हाथरस पुरदिलनगर। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला पथवारी गेट में दबंगो द्वारा रात्रि के समय घर में घुसकर लाठी-डंडों व सरिया से जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी है। मोहल्ला पथवारी गेट निवासी संजय कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल की रात उनके बहनोई मोहर सिंह निवासी नाईल, अलीगढ़ घर के अंदर चारपाई पर लेटे हुए थे, तभी मोहल्ले के ही धर्मवीर उर्फ विल्लू, विवेक और नितेश जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने मोहर सिंह पर सरिया और डंडों से हमलाबोल लहूलुहान कर दिया, मौके पर लोगो की भीड एकत्रित हो गयी। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं

Back to top button
error: Content is protected !!