
हाथरस सिकंदराराऊः शादी में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा
दिनांक26/04/026
हाथरस सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब गाड़ी निकालने की बात पर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार 26 अप्रैल की रात अपनी ससुराल में एक शादी में आए थे। रात करीब 12 बजे जब वह अपनी गाड़ी निकाल रहे थे, तभी सामने से इन्द्रपाल नाम का व्यक्ति अपनी तिरीं (ई-रिक्शा जैसा वाहन) लेकर आ गया। धर्मेंद्र ने उसे साइड हटने को कहा, जिसे लेकर दोनों में बहस हो गई।

आरोप है कि कुछ देर बाद इन्द्रपाल अपने दो भाइयों और पत्नी के साथ वापस आया। उन लोगों ने धर्मेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। शोर मचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित धर्मेंद्र की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। राजकुमार ब्यूरो चीफ











