A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी

54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफतार

 

मैहरScreenshot 2026 04 27 05 47 35 41 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

आप को बता दें कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है

पुलिस को सूत्रों सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है जनकारी के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।जांच के दौरान आरोपी के पास से करीब 54 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मैहर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!