
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664+ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस धरने के माध्यम से क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आम जनता और किसानों की ओर आकर्षित किया गया। देवरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किसानों को गेहूं खरीदी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर तुलाई न होने, स्लॉट बुकिंग की समस्या, एवं प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही पेयजल की गंभीर समस्या से ग्रामीण क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं, हैंडपंप खराब पड़े हैं और जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिक एवं किसान दोनों ही परेशान हैं। कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और बिजली बिलों का बोझ भी आम जनता पर बढ़ता जा रहा है।किसानों के हित में प्रमुख मांगें,गेहूं खरीदी की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए,किसानों की पूरी उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए,पेयजल समस्या का तत्काल समाधान किया जा,विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाए और अघोषित कटौती पर रोक लगे,भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जनहित की इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता, किसानों और गरीब वर्ग के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी।




