A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बोकारो एयरपोर्ट को लेकर भ्रम न फैलाएं: सांसद ढुल्लू महतो

#कहा—98 करोड़ से तैयार एयरपोर्ट राज्य सरकार की निष्क्रियता से बंद
धनबाद में भी एयरपोर्ट निर्माण के प्रयास जारी#

बोकारो (Bokaro):-धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद Dhulloo Mahato ने बोकारो सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बोकारो एयरपोर्ट को लेकर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि बोकारो एयरपोर्ट को धनबाद स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

“विकास कार्यों से घबराकर फैलाया जा रहा भ्रम”
सांसद ने कहा कि उनके कार्यकाल में धनबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिससे विरोधी घबराए हुए हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

बोकारो एयरपोर्ट तैयार, पर चालू नहीं
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 98 करोड़ रुपये की लागत से बोकारो एयरपोर्ट तैयार कर लिया गया है, लेकिन राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण अब तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है।

धनबाद एयरपोर्ट की पुरानी मांग
धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सांसद ने कहा कि यह कई दशकों पुरानी मांग है। इस मुद्दे को लेकर वे नागरिक उड्डयन मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री तक अपनी बात रख चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्य सरकार से भूमि उपलब्ध कराने को कहा है और इस दिशा में मुख्य सचिव से भी बातचीत हुई है।

जनता से अपील
अंत में सांसद ने जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बोकारो एयरपोर्ट जल्द चालू होगा और धनबाद में भी एयरपोर्ट निर्माण के प्रयास लगातार जारी हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!