A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे मैरिज हॉल और रिसॉर्ट्स पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

*धनबाद :* नगर आयुक्त आशीष गंगवार के निर्देश पर धनबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बैंक्वेट हाल, लाज, हास्टल एवं रिजार्ट आदि प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन संबंधी निरीक्षण इंफोर्समेंट टीम ने किया।
निरीक्षण के दौरान पंचशील मैरिज हाल, तमाशा मैरिज हाल, आमंत्रण मैरिज हाल, ट्यूलिप मैरिज हाल, मिलानो मैरिज हाल, द रीत मैरिज हाल एंड रिजार्ट, गीता रानी मैरिज हाल, टीएमजी रिजार्ट एंड मैरिज हाल, सेलिब्रेशन मैरिज हाल एंड रेस्टोरेंट, एसबी इंटरनेशनल बैंक्वेट हाल एवं अन्य प्रतिष्ठान शामिल थे।
जांच के दौरान पाया गया कि सभी प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में सभी संचालकों को आवश्यक रजिस्ट्रेशन शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!