A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

निर्धारित मूल्य से ज्यादा में बेंच कर सामान।मोटी कमाई कर रहें हैं दुकानदार।

jopबरेली- शीशगढ़ न्यूज। आज कल मुनाफ़े के लिए दुकानदार खुलेआम ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम ले रहे हैं। ना तो अब इन्हें इंसानियत से मतलब है। और न ही कानूनी कार्यवाही का कोई डर है। अब तक तो गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट जैसे उत्पादों को अधिक मूल्य पर बेंच रहे थे। मगर अब इस हद तक मुनाफ़े के चक्कर में खाने, पीने वाली वस्तुओं को अधिक मूल्य पर बेंच रहे हैं। ताजा मामला कस्बा शीशगढ़ से बरेली जाने वाले रोड पर पड़ने वाले गिरधरपुर का है।
जहां 15 रुपये मूल्य की Campa पानी की बोतल को 20 से 25 रुपये तक में बेंचा जा रहा है। IMG 20260502 232910 1 scaled e1778314169540नार्मल Campa पानी 20 रुपये का, फ्रीज का ठंडा Campa पानी 25 रुपये है। पूछने पर दुकानदार ने बताया
हमें तय मूल्य से क्या लेना देना। लेना है तो लो, नहीं लेना है तो मत लो,हमारे यहाँ तो इतने की ही बिकती है। मित्रों कभी भी किसी वस्तु के तय मूल्य से ज्यादा पैसे न दे। खुद जागरुक रहें औरों को भी जागरूक करें।क्योंकि किसी वस्तु के तय मूल्य से अधिक मूल्य पर वस्तु को बेचना कानूनी अपराध है। अगर आप के आस-पास भी ऐसी घटनाएं होती हैं। तो इसके खिलाफ़ अपनी आवाज़ जरूर उठायें। जय हिंद।।

RAJESH Gangwar BAREILLY UP

District Reporter at Bareilly u.p
Back to top button
error: Content is protected !!