महाराजगंज, 4 मई।खराब मौसम में भी हाई रहा भाजपाइयों का उत्साह। इंद्र देव ने भी भाजपा की जीत पर आशीर्वाद की बारिश किया। पश्चिम बंगाल और असम सहित विभिन्न राज्यों में संपन्न आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और प्रचंड जीत के बाद जनपद महाराजगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। खासकर पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय और असम में पुनः बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्थिर और मजबूत सरकार चाहती है। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, वहीं असम में पुनः बहुमत विकास और सुशासन की जीत है।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक विजय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य किया है, जिसका परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आगे भी संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने बयान में कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी कार्यकर्ता इसी उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोगी ओम प्रकाश पटेल, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी , जिला महामंत्री बबलू यादव, संजीव शुक्ला , सभासद राजीव द्विवेदी, सभासद मुरली निगम, राकेश अग्रहरी, सन्नी अग्रहरी, बलराम दुबे, लाल जी गुप्ता, अजय धर दुबे, इल्ताफ खान, सनत पांडेय, अजय पटेल, विष्णु मधेशिया, अरुणेश शुक्ला, गोविंद जायसवाल, नरेंद्र पटेल, रमेश वर्मा, वीरेंद्र लोहिया, राजू विश्वकर्मा, शिवाकांत गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद, एक्सेल ग्रुप के चेयरमैन नंदकिशोर गोयनका का निधन हो गया है
14/07/2026
दिग्घी तालाव के सौन्दर्यकरण कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया, विधान परिषद कुमुद वर्मा, उप नगर आयुक्त नगर निगम गया सहित अन्य पदाधिकारियों ने कल संध्या में दिग्घी तालाव के संपूर्ण क्षेत्र का घुम घूम कर निरीक्षण किया l
14/07/2026
बालको रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत , बाइक चला रहा युवक गंभीर……
14/07/2026
मानसून के इंतजार में कोरबा: लक्ष्य के मुकाबले धान की बोआई और रोपाई की रफ्तार धीमी, कृषि विभाग की फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह…..
14/07/2026
धमतरी /बेलरगांव-साँकरा -घटुला से जैतपुरी मार्ग पर मरम्मत के नाम पर लीपापोती, गड्ढे जस के तस!!
14/07/2026
बीसीसीएल के ब्लॉक- 2 और बरोरा एरिया-1 में प्रदूषण की जांच उपायुक्त की संयुक्त टीम ने उत्खनन स्थल, साइडिंग और वायु गुणवत्ता केंद्र का निरीक्षण किया
14/07/2026
एक्सपायरी से पहले रसराज कंपनी की ब्रेड पर फफूंद; कस्टमर का वीडियो वायरल, फूड एडमिनिस्ट्रेशन से जांच की मांग
14/07/2026
मंडला जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण शुरू
14/07/2026
नशामुक्त जिले बनाने के लिए जन भागीदारी सबसे बड़ी ताकत कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे
14/07/2026
गंगा घाट का गंगा पुल खतरे में
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!