A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बहाने से ले जाकर बेरहमी से किशोर को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बहाने से ले जाकर बेरहमी से किशोर को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
IMG 20260505 103437
पूरा बाजार । महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोर को बहाने से घर से बुलाकर ले जाया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में किशोर को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नारा (पूराबाजार) निवासी गिरजाशंकर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल को सुमित पाण्डेय पुत्र अमित कुमार पांडे, जो उनके पुत्र यश सिंह (16 वर्ष) का परिचित था, उसे घर से साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे एमी घाट पुल के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद अस्मित मिश्रा पुत्र महेंद्र मिश्रा निवासी सेमरी (जनपद सुल्तानपुर) व दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर यश सिंह को लोहे की रॉड, बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में किशोर के सिर, पीठ, गाल और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार, उसके सिर में दो जगह गहरी चोट (फटने) की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपित गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर महाराजगंज थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, वहीं घायल किशोर की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!