A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को सफलता, चार माह से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब

Screenshot 20260507 195526सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*न्यायालय में बयान उपरांत परिजनों को किया सुपुर्द जिला सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना सानोधा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। करीब चार माह पूर्व घर से लापता हुई नाबालिग बालिका को थाना सानोधा पुलिस टीम ने सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। दिनांक 07/01/2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी उम्र लगभग 14 वर्ष 09 माह रात्रि में घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी एवं आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चल सका। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सानोधा पुलिस द्वारा बालिका की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं संभावित स्थानों पर सतत पतारसी की गई।लगातार प्रयासों के दौरान थाना सानोधा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई तथा नाबालिग बालिका को थाना त्योंदा जिला विदिशा क्षेत्र के ग्राम खेरोदा से सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत पुलिस द्वारा बालिका के कथन माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज कराए गए एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना सानोधा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही,थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर,एएसआई मुलायम सिंह मरावी,आरक्षक प्रवीण,महिला आरक्षक दीपांशुशामिल रहे।ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना सानोधा police की इस सफलता से एक परिवार को उनकी नाबालिग बेटी पुनः सुरक्षित मिल सकी। सागर पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं लापता बच्चों की तलाश हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिल रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!