
धनबाद
बाघमारा
गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर माइंस के समीप अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। बल के सदस्यों द्वारा महेशपुर माइंस क्षेत्र में भ्रमण के दौरान महेशपुर साइलो से लगभग 100 मीटर दूरी पर एक अवैध मुहाना चिन्हित किया गया। मौके पर कुछ बोरियों में कोयला भरा हुआ भी पाया गया। बाद में ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से भी अवैध उत्खनन की पुष्टि की गई।
इस संबंध में तत्काल कंपनी कमांडर को सूचित किया गया, जिसके बाद सक्षम अधिकारी एवं बीसीसीएल प्रबंधन को मामले से अवगत कराया गया बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराए जाने के बाद अवैध उत्खनन स्थल की भराई की गई तथा मौके पर रखे गए कोयले को जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट प्राप्त होने के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान बीसीसीएल के नोडल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी, कंपनी कमांडर, पोस्ट कमांडर, आसूचना बल सदस्य, QRT-1, एरिया-01 QRT तथा स्थानीय पुलिस बरोरा उपस्थित रहे। हालांकि रेड के दौरान स्थानीय पुलिस बरोरा किसी आवश्यक कार्य का हवाला देकर बीच में ही चली गई, जिसकी सूचना सक्षम अधिकारी को दे दी गई।
बताया गया कि उक्त स्थान पर CISF की स्थायी तैनाती नहीं है, हालांकि यह क्षेत्र बीसीसीएल के लीज होल्ड एरिया के अंतर्गत आता है। निकटतम ड्यूटी पोस्ट साइलो कंट्रोल पैनल है, जिसकी दूरी लगभग 500 मीटर बताई गई है।



