
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*सागर शहर में आए तेज तूफान और खराब मौसम के चलते गुजराती बाजार स्थित बक्शीखाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लंबे समय से बंद पड़ी एक पुरानी दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर खड़े लोगों में दहशत फैल गई। हादसे के दौरान दुकान के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें मलबे में दब गईं और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रशासन को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा और तूफान के कारण जर्जर दुकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।











