
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्रसंचालक ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव एवं उपसंचालक बीरेन्द्र कुमार पटेल के निर्देशन तथा कृष्णा मरावी, अधीक्षक केन घड़ियाल अभ्यारण्य के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र मड़ियादों बफर अंतर्गत बीट मनकपुरा भाग-1 के कक्ष क्रमांक आर.एफ.-31 में लगभग 53 हेक्टेयर से अधिक बेशकीमती वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।इस संयुक्त अभियान में जय प्रकाश मिश्रा, परिक्षेत्र अधिकारी मड़ियादों बफर, प्रतीक अग्रवाल, परिक्षेत्र अधिकारी किशनगढ़ बफर, महेश प्रसाद अहिरवार, परिक्षेत्र अधिकारी किशनगढ़ कोर तथा बीनू सिंह बघेल, परिक्षेत्र अधिकारी केन घड़ियाल अभ्यारण्य खजुराहो सहित समस्त वन अमला सक्रिय रूप से उपस्थित रहा। कार्रवाई में परिक्षेत्र बाजना का वन अमला एवं उड़नदस्ता स्टाफ, जिसमें मडला, हिनौता तथा पन्ना का महिला स्टाफ भी शामिल रहा, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही पुलिस थाना मड़ियादों एवं राजस्व विभाग के अमले की मौजूदगी में अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। कार्रवाई के दौरान 7 से 8 परिवारों ने सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए अपनी झोपड़ियों से सामान स्वयं बाहर निकालकर वन क्षेत्र से हटाया। वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद वनभूमि पर पशु अवरोधक खंती एवं कंटूर ट्रेंच खोदकर भूमि को पुनः विभागीय कब्जे में लिया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि संरक्षण एवं वन्यजीव सुरक्षा के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।






