

महराजगंज।
महराजगंज – बस डिपो पर दर्दनाक हादसा, ग्राम न्यायालय निचलौल के हेड क्लर्क की मौत
महराजगंज बस डिपो पर हुए एक दर्दनाक हादसे में ग्राम न्यायालय निचलौल के हेड क्लर्क बाबू मानवेन्द्र मिश्रा की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानवेन्द्र मिश्रा बस पकड़ने के लिए डिपो पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक एक बस पीछे होने लगी और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बस डिपो परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस दुखद घटना के बाद अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
[yop_poll id="10"]









