

महराजगंज।
महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 30 लाख की 101 खोए मोबाइल फोन बरामद
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल व विभिन्न माध्यमों से दर्ज कराए गए प्रार्थना पत्रों के आधार पर 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।
महराजगंज की पुलिस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए खोए हुए 101 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह सराहनीय सफलता पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से प्राप्त की गई। टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, आधुनिक तकनीकी उपकरणों एवं प्रभावी सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोनों का पता लगाया।
14 मई दिन गुरुवार को सभी संबंधित मोबाइल स्वामियों को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए महराजगंज पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि, जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तकनीक आधारित पुलिसिंग आज की आवश्यकता है और C E I R पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म नागरिकों की संपत्ति सुरक्षित रखने में अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।”
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने अथवा सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
मोबाइल गुम होने के प्रमुख कारण
भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं मंडियों में गिर जाना
यात्रा के दौरान ऑटो, टैक्सी, बस आदि में छूट जाना
बाइक चलाते समय जेब से गिर जाना
पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भूल जाना
शादी समारोह एवं बारात में गिर जाना
नशे की हालत में कहीं छूट जाना बड़े आयोजनों की भीड़ में खो जाना धार्मिक स्थलों पर भूल जाना बच्चों द्वारा गेम खेलते समय कहीं रख देना
[yop_poll id="10"]









