A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा मंडल प्रभारियों का कोल्हुई चौराहे पर हुआ स्वागत,

FB IMG 1778985079398

कोल्हुई/ महराजगंज

महराजगंज – भाजपा मंडल प्रभारियों का कोल्हुई चौराहे पर स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लक्ष्मीपुर दक्षिणी मंडल का प्रभारी अश्वनी सिंह उर्फ मधुर सिंह एवं नौतनवा पश्चिमी मंडल का प्रभारी प्रदीप पांडेय को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर शनिवार को कोल्हुई चौराहे पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नव नियुक्त प्रभारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राहुल सिंह, वरिष्ठ नेता अरुण राय, ग्राम प्रधान गण रामकेश प्रजापति, दीना चौधरी, दिनेश रानियार, तामेश्वर जायसवाल, बंटी उपध्याय, पूर्व प्रधान चन्दनपुर, किन्नू सिंह,सहित दर्जनों कार्यकर्ता गण एवं समर्थक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!