A2Z सभी खबर सभी जिले की

गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ गई तरबूज की आमद,खूब खाएं मगर रखें सेहत का ध्यान।

(फुरकान अंसारी)17/052026।

हरिद्वार।गर्मी शुरू होते ही तरबूज की आमद शुरू हो गई है।गर्मियों में तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा है जाने वाला फल है,किन्तु विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों के साथ तरबूज खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।तरबूज में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है,इसलिए इसे गलत चीजों के साथ खाने से पेट खराब,गैस और फ़ूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है,ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि तरबूज खाने के बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध,दही,पनीर या अन्य डेरी प्रोडक्ट का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।दरअसल तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है,जबकि दूध को पचाने में समय लगता है।दोनों को एक साथ लेने से पेट में गैस,भारीपन अपच और एसिडिटी की शिकायत भी हो सकती है।खैर तरबूज गर्मियों का एक बेहतर फल है।तरबूज हल्का और जल्दी पचने वाला फल होता है।तरबूज शरीर को ठंडक देता है,जबकि मसालेदार भोजन शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करते हैं,ऐसे में दोनों का गलत कांबिनेशन पाचन बिगाड़ सकता है और कई बार पेट में ऐंठन और बेचैनी की समस्या भी बन सकती है,बहरहाल गर्मी बढ़ाने के साथ ही तरबूज की आमद भी बढ़ गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!