
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस जिला सागर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं हेतु होटल रायल पैलेस में भव्य प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौवें सत्र में विषय वक्ता के रूप में विधायक प्रदीप लारिया ने सहभागिता करते हुए “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर ओजस्वी एवं मार्गदर्शी उद्बोधन दिया। विधायक लारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और अंत्योदय की विचारधारा पर आधारित एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना के साथ कार्य विस्तार को गति दें। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी की सफलता का आधार उसकी मजबूत बूथ संरचना एवं सक्रिय कार्यकर्ता शक्ति है। लारिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और विश्वास पहुंचाना है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका, युवा सहभागिता एवं आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके वक्तव्य से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा, उत्साह एवं संगठन विस्तार के प्रति दृढ़ संकल्प का संचार हुआ। कार्यक्रम में देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा,अभिषेक भार्गव,अंशुल परिहार एवं पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर पार्टी की जमीनी संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।









