A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुएं में मिला युवक की लाश और मोटरसाइकिल गांव में सनसनी मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी।

IMG 20260518 WA00541

शहडोल जिले अंतर्गत सीधी थाना के नक्टाटोला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का लाश और मोटर साइकिल दोनों कुएं में मिला रविवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कुएं से लाश और मोटरसाइकिल दोनों को ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक की पहचान कुंडा टोला बनसुकली प्रदीप सिंह पिता स्व .हीरालाल सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस युवक की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक अपने माता-पिता के इकलौते लड़का था पिता पहले ही गुजर चुका है मृतक प्रदीप सिंह के मां ने 16.5 .2026 को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज के अनुसार दिनांक 14. 5.2026 को मैं तेंदुपत्ति का गड्डी बना रही थी कि दोपहर करीब 1:30 पर लड़का घर से मोटरसाइकिल बनवाने के लिए बनसुकली कहकर निकला था शाम तक घर वापस नहीं आया तब पुत्र प्रदीप के मोबाइल नंबर 7869 8980 59 फोन लगाने पर प्रदीप सिंह ने अपने नाना बाबूलाल सिंह ग्राम छपरा टोला के घर में हूं आ रहा हूं बताया रात करीब 8:30 बजे के आसपास प्रदीप स्वयं अपने मां को नकटा टोला विकास सिंह के मोबाइल नंबर 78059 24 749 से फोन लगाकर बताया की मोबाइल मेरा बंद हो गया है मैं घर आ रहा हूं। इधर मां रात भर इंतजार करती रही प्रदीप घर नहीं पहुंचा अगले दिन 15. 5.2026 को नकटा टोला विकास के घर प्रदीप के नाना बाबूलाल सिंह तलाश करने पहुंचा और पूछा कि हमारा नाती घर नहीं आया कहां है ।तुम्हारे साथ था वहीं नक्टा टोला निवासी विकास सिंह ने बताया कि रात 9:00 बजे यहां से घर कहकर चला गया है प्रदीप के मां का कहना है की नक्टाटोला में रामधनी सिंह के घर आना जाना था। रिश्तेदारों के यहां सभी जगह पता किया कहीं कोई सुराग नहीं मिला 16.5.2026 को मृतक के मां गीता सिंह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन 17.5.2026 प्रदीप के लाश और मोटरसाइकिल दोनों नक्टाटोला स्थित कुएं में मिला इस घटना से गांव में मातम का माहौल है वहीं मां अपने पुत्र को लेकर उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
इस पूरे मामले की जानकारी वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के मुख्य संवाददाता कमलेश सिंह उइके को भनक लगते ही मृतक युवक प्रदीप के मां गीता सिंह से संपर्क किया गया उन्होंने कहा है की साजिश रच कर मेरे बेटे का हत्या कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!