A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध अहातों के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही,5 प्रकरण किए कायम

FB IMG 1779202739488सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में विगत कई दिनों से सागर शहरी क्षेत्र में लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध अहातों के विरुद्ध प्रकरण कायम किए जा रहे हैं। मदिरा दुकानों के आसपास बिठाकर शराब पिलाने वालों एवं अवैध अहातों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18.5.26 को आबकारी अमले द्वारा मछरयाई, राजीव नगर वार्ड, शास्त्री नगर, काकागंज, धर्मश्री एवं गुजराती बाजार, झांसी बस स्टैंड मदिरा दुकानों के आसपास अवैध अहातों की सघन जांच एवं कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान वृत्त दक्षिण प्रभारी श्रीमती रोशनी उरेती एवं वृत्त उत्तर प्रभारी सियाराम चौधरी द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(A) के अंतर्गत कुल 5 प्रकरण कायम किए गए। साथ ही मछरयाई क्षेत्र, बड़ा क़रीला एवं सदर बाजार क्षेत्र में गश्त एवं तलाशी कार्यवाही भी की गई। निरंतर कार्यवाही जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!