छत्तीसगढ़A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरिया

*दिनांक 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के संबंध में*

 

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दिनांक 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। उक्त संगठन से देशभर के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं औषधि वितरक जुड़े हुए हैं। इस संबंध में जिला कोरिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा दवा व्यापार बंद की अग्रिम सूचना का ज्ञापन कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरिया एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत किया गया है।

दवा व्यापार बंद केवल व्यावसायिक हितों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य, मरीज सुरक्षा एवं औषधियों की उपलब्धता से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। संभावित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कोरिया द्वारा आमजन से आवश्यक सावधानियां बरतने एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पूर्व से सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

*आमजन हेतु आवश्यक अपील :-*

1. हृदय रोग, उच्च रक्तचाप (बी.पी.), अस्थमा, मधुमेह, कैंसर, मिर्गी एवं अन्य गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारियों से ग्रसित मरीज अपनी दैनिक उपयोग की आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण पूर्व से सुनिश्चित कर लें।

 

2. आपातकालीन उपयोग की दवाएं, जैसे अस्थमा इनहेलर, इंसुलिन, जीवनरक्षक औषधियां एवं बच्चों हेतु आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें।

 

3. किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति निर्मित होने पर तत्काल निकटस्थ जिला चिकित्सालय अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

 

4. दवा व्यापार बंद के दौरान आमजन को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर एवं जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को दिनांक 20 मई 2026 को नियमित रूप से संचालित रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

5. जिले के कुछ निजी औषधि प्रतिष्ठान, जैसे श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, उक्त बंद में शामिल नहीं हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर आमजन इन प्रतिष्ठानों से भी दवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

 

6. दिनांक 20/05/2026 को निम्नलिखित प्रतिष्ठानों द्वारा दूरभाष वार्तालाप के माध्यम से अपने प्रतिष्ठानों को अनिवार्य रूप से संचालित रखने हेतु सहमति प्रदान की गई है —

 

   1. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया।

   2. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत, जिला कोरिया।

   3. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना, जिला कोरिया।

   4. श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया।

   5. श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, चरचा, जिला कोरिया।

 

7. किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कोरिया के हेल्पलाइन नंबर **9340597097** पर संपर्क किया जा सकता है।

 

साथ ही जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, कोरिया द्वारा भी आपातकालीन परिस्थितियों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्रवार प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है, जिनके संपर्क नंबर निम्नानुसार हैं —

 

* बैकुण्ठपुर – 9617863603, 9907929190, 9770191001

* चिरमिरी – 9770959355, 8770899219

* सोनहत- 9981193687 

* मनेन्द्रगढ़ – 7000817002, 9425583260

* पटना – 9424259219

* जनकपुर – 8120800880, 9770275134

* खड़गवां – 9753375163

 

### जिला दवा विक्रेता संघ से स्वास्थ्य विभाग की अपील :-

 

1. दवा व्यापार बंद को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से संचालित किया जाए तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आपातकालीन एवं जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता बाधित न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

 

2. बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी प्रसारित न किए जाने की अपील की गई है।

 

3. स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के साथ समन्वय एवं सामंजस्य बनाए रखते हुए आवश्यक सेवाओं के संचालन में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

 

**स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कोरिया**

Back to top button
error: Content is protected !!