कांग्रेस इकाई ने जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन
बढ़े हुए पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर आक्रोश
बढ़े हुए पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर सिद्धार्थनगर जिले की कांग्रेस इकाई ने जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुआई में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। जबकि चुनाव के बीच सत्ता के लोग यह वादा करते आ रहे थे कि पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में डीजल और पेट्रोल के अंतरराष्ट्रीय कीमत मौजूदा समय से भी प्रति बैरल ज्यादा थी फिर भी मनमोहन सिंह की सरकार में पेट्रोल 78 और डीजल 58 में बिकता था। बढ़ रहे दामों के पीछे उन्होंने भाजपा सरकार की गलत विदेश नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की विदेश नीति पूरी तरफ फेल है और खराब नीतियों की वजह से देश को यह दिन देखना पड़ रहा है। काजी सुहेल ने तत्काल बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की है। 







