A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना इटवा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही

आवेदिका का ई-रिक्शा में भूलवश छूटे हुए बैग जिसमें सोने का जेवरात मंगल सूत्र, टॉप्स, बाली आदि (कीमत लगभग ₹4,00,000/-) व ₹15,082/- नगद बरामद कर आवेदिका को सुपूर्द किया गया ।

आवेदिका श्रीमती मदीना पत्नी कमाल निवासिनी कटरिया थाना सोनहा जनपद बस्ती के द्वारा दिनांक 18.05.26 समय करीब 13:00 बजे थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर पर सूचना दिया गया कि अपने परिवार के साथ पहाड़ापुर चौराहा से शाहपुर चौराहा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थ नगर ई रिक्शा से आ रही थी। उक्त ई रिक्शा में अपना कपड़े और जेवरात एवं नगदी रखा हुआ बैग शाहपुर में उतरते समय उतारना भूल गई है। जिसे ई रिक्शा चालक अपने साथ लेकर चला गया है। उक्त बैग में मंगल सूत्र, टॉप्स, बाली एवं अन्य जेवरात और नगदी रुपए लगभग 15000 रुपए था। उक्त सूचना पर उ0नि0 विनय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी शाहपुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर मय टींम द्वारा तत्परता एवं गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पहाड़ापुर से शाहपुर जाने वाले मार्ग पर सफेद रंग के सभी ई रिक्शा एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरा की गहनता से चेकिंग कर पूछताछ किया गया। जांच की जानकारी होने पर ई रिक्शा चालक रामप्रकाश यादव पुत्र घिराऊ यादव निवासी कोहला थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर चौकी शाहपुर पर बैग के साथ आज दिनांक 19.05.26 को समय करीब 13:00 बजे उपस्थित आया। आवेदिका को बुलाकर उक्त बैग को उसके सामने खोला गया तो सोने का जेवरात मंगल सूत्र, टॉप्स, बाली आदि लगभग 30 ग्राम अनुमानित मूल्य लगभग 400000 रुपया व नगदी मय सिक्का 15082 रुपया हूबहू बरामद कर आवेदिका को उसके परिवार के समक्ष दिया गया। आवेदिका द्वारा अपना पूरा सामान पाकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की गई ।FB IMG 1779240619785

FB IMG 1779240621830

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!