
थाना क्षेत्र बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे हिस्से में दो लोग नशे की हालत में अचेत पड़े हुए पाए गए। जिसकी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आकर देखा तो अजय सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासी रामपुर भगन उम्र 35 वर्ष जो कुछ होश में थे ।तत्काल उनके परिजन के साथ एस आई अंशुल वर्मा के प्राइवेट गाड़ी से सीएससी बीकापुर भेजा गया। दूसरे अचेत व्यक्ति नीरज शर्मा पुत्र जेठू शर्मा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी भटपुरवा थाना तारून डायल 112 की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया ।इनके भाई भी बाद में मौके पर आए जिन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए बताया गया। रामनयन सिंह झाड़ के पीछे स्थान है जहां एक मोबाइल पड़ी है कई सिरिंज और नीडिल पड़ेहैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि नीरज शर्मा भगवान को प्यारा हो चुका था।लोगों के अनुसार दोनों व्यक्ति नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। और इंजेक्शन से किसी चीज का नशा करते हैं।तथा इसी साथसूचना पाकर में प्रभारी निरीक्षक तथा श्रीमान क्षेत्राधिकार महोदय बीकापुर मौके पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया







