
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी0एन0 व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ० अभिषेक महाजन ने जनपद सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हियां पर शनिवार को थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई किया। डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उक्त थाना समाधान दिवस में एसडीएम शोहरतगढ़ करमेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार गुप्ता तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।





