
*लखनऊ: हाईकोर्ट के आदेश पर पार्षद ललित किशोर तिवारी आज लेंगे शपथ*
*लखनऊ।* हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद नगर निगम ने पार्षद ललित किशोर तिवारी को शपथ के लिए आमंत्रित किया है। ललित किशोर आज सुबह 9 बजे पार्षद पद की शपथ लेंगे।
बताया जा रहा है कि मेयर सुषमा खर्कवाल की जिद कोर्ट के आगे बेअसर रही। कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम को शपथ समारोह कराना पड़ रहा है। शपथ ग्रहण को लेकर नगर निगम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
—
*लखनऊ: बिजली कटौती पर सीएम योगी सख्त, आज 10:30 बजे करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा*
*लखनऊ।* प्रदेश में बेहिसाब बिजली कटौती से परेशान लोगों की समस्या पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम आज सुबह 10:30 बजे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में बिजली आपूर्ति, फॉल्ट, ट्रिपिंग और अफसरों की जवाबदेही पर चर्चा होगी। प्रदेश के कई जिलों में घंटों कटौती से लोग परेशान हैं। सीएम ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
—
*लखनऊ: भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, फैजुल्लागंज पावर हाउस पर पुलिस तैनात*
*लखनऊ।* भीषण गर्मी के बीच राजधानी में बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। फैजुल्लागंज पावर हाउस पर नाराज लोगों ने हंगामा किया, जिसके बाद कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया।
डीएम ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर संवेदनशील उपकेंद्रों पर पुलिस-पीएसी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। शिवपुरी चिनहट, उतरेटिया, राजाजीपुरम, दुबग्गा, इंजीनियरिंग कॉलेज और फैजुल्लागंज को संवेदनशील केंद्रों में चिन्हित किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी।








