उत्तर प्रदेशसोनभद्र

कब्रिस्तान से पतरिहा बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ, वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी निजात

ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल की मेहनत लाई रंग भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को दिए गए प्रस्ताव के बाद शुरू हुआ जनहित का बड़ा कार्य

महुली/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में आज विकास का एक नया अध्याय जुड़ गया, जब कब्रिस्तान महुली से पतरिहा बॉर्डर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभ उद्घाटन ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल द्वारा किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से जर्जर रास्ते के कारण ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। IMG 20260525 WA0007
बताया जाता है कि बरसात के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ और जलभराव से प्रभावित हो जाता था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ती थीं। कई बार लोगों को वैकल्पिक लंबा रास्ता अपनाना पड़ता था। ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।IMG 20260525 WA0007
ग्राम प्रधान ने पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को प्रस्ताव सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी। जनसमस्या को देखते हुए प्रस्ताव को स्वीकृति मिली और आज सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत महुली में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।IMG 20260525 WA0009
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने ग्राम प्रधान एवं सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!