A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊसीतापुर

कमलापुर क्षेत्र में युवती को गोली मारकर किया घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

कमलापुर क्षेत्र में युवती को गोली मारकर किया घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

FB IMG 1779699837939कमलापुर क्षेत्र में युवती को गोली मारकर किया घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

रिपोर्टर – विनोद कुमार | सीतापुर

कमलापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुआ के घर आई एक युवती को बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवती को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र के अख्तरपुर गांव निवासी पंक्षी (21) पुत्री राजू अपनी बुआ और फूफा छत्रपाल के घर दरियापुर गांव आई हुई थी। बताया गया कि वह दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुंची थी। शाम लगभग 5 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद वह अपनी बुआ के साथ गांव के पश्चिम करीब 100 मीटर दूर पहुंची।

वहीं पर दो बाइक सवार युवक अंबुज और मिथुन, जो युवती के गांव के ही बताए जा रहे हैं, उससे बातचीत करने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे पंक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी सिधौली भिजवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी सिधौली ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!