A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

केंद्र सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था प्रणाली का किया बंटाधार:आलोक शर्मा

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

           (उत्तराखंड)

IMG 20260528 122243

हरिद्वार। केंद्र की मोदी सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था प्रणाली का बंटाधार कर दिया है। यह बात प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कही। उन्होंने बार बार हो रहे नीट के पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को घेरते हुए कहा कि हमने ऐसा बेशर्म मंत्री नहीं देखा जो इतना होते हुए भी पद पर बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि नीट पेपर बार-बार लीक हो रहा है। जिससे तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का जीवन अंधकारमय हो गया है। वर्षों तक कड़ी मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ सरकार धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में कोई भी पेपर लीक की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। नकल माफिया शिक्षा व्यवस्था प्रणाली को बिगाड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाएगा।

आलोक शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कहां तक पहुंची इस पर भी जानकारी दी जानी चाहिए। देश को विश्व गुरु युवा पीढ़ी ही बना सकती है। लेकिन युवाओं का जीवन अंधेरे में है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी एवं संजय सैनी ने कहा कि सरकार नकल माफिया पर नकेल लगाने में फेल साबित हो रही है। कई बार पेपर लीक हो चुके हैं। लेकिन पेपर लीक पर अंकुश नहीं लगना सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!