A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजस्थान

एयरगन के साथ रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद दो युवक गिरफ्तार अकलेरा पुलिस की कार्रवाई: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर फैला रहे थे दहशत

झालावाड़, 30 मई। सोशल मीडिया पर एयरगन के साथ रील बनाकर वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। अकलेरा थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक रील तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दो युवक एयरगन के साथ वीडियो शूट कराते और प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो को लेकर अवैध हथियारों के प्रदर्शन एवं भय का माहौल बनाने की शिकायतें मिलने पर थाना अकलेरा पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में इंस्टाग्राम अकाउंट धारकों की पहचान कर दोनों युवकों को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी, जिससे आमजन में भय एवं स्वयं का प्रभाव दिखाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमन मेघवाल (18 वर्ष) निवासी टोडी मोहल्ला, अकलेरा तथा दयाराम गुर्जर (19 वर्ष) निवासी बिनायका, थाना अकलेरा शामिल हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन या भ्रामक सामग्री पोस्ट करने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!