

कांठ (मुरादाबाद)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अधिक ज्येष्ठ मास में कांठ नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित पंडित स्वर्गीय बाबूराम जी शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा धार्मिक आयोजन कीर्तन-भजन किया गया।

इस अवसर पर ब्राह्मण धर्मशाला में दिवाकर शर्मा और उनकी धर्मपत्नी साधना शर्मा द्वारा विधिविधान के साथ भगवान श्री गणेश और श्रीराम हनुमान जी की पूजा-अर्चना का कार्य यजमान के रूप में किया। इस दौरान समाज का सहयोग और सेवा प्रदान करने वाले सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यहां समाज के होनहार युवक रजत शर्मा को हाईकोर्ट में स्टेनो जनपद चयनित होने भगवान श्री परशुराम जी का चित्र भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इससे पहले पूर्व सभासद मुकेश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सोनिया शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी अनीता शर्मा, साधना शर्मा और दिवाकर शर्मा, संजय कौशिक और मोना शर्मा का भी समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। बताया गया कि आगामी मंगलवार को अनिल कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया जाएगा।
इसके अलावा राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रचित शर्मा, संजय कौशिक, मंजू शर्मा, सोना देवी, प्रतीक्षा शर्मा, तारा शर्मा, राकेश शर्मा एडवोकेट रूपाली कौशिक, चीनू, मोना शर्मा, संजय कौशिक, मेधा कौशिक आदि ने सभी के सहयोग पर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मिथिलेश शर्मा, सुनीता शर्मा, राखी शर्मा, साधना शर्मा, विमलेश शर्मा, साक्षी शर्मा, प्रकृति गौड़, रश्मि शर्मा, श्वेता शर्मा, मीनू शर्मा, विमला शर्मा, मेधा कौशिक, विनीता शर्मा, मोना शर्मा, शिवानी शर्मा, सीमा शर्मा, शिक्षा शर्मा, मनोरमा शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, मोना शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। सभी का आभार अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा एवं महिला संयोजिका अनुजा शर्मा ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।





