A2Z सभी खबर सभी जिले की

मकरोनिया के विकास को नई गति: आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन

FB IMG 153772235170633878FB IMG 5611696833017274835सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले की सर्वाधिक विकसित नगरीय इकाइयों में अपनी पहचान बना चुके मकरोनिया के विकास को एक और नई सौगात मिली है। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-12 में सुजुकी शोरूम के समीप 7.89 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली आरसीसी नाली के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि मकरोनिया के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार ने नगर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम किया है। विकास कार्यों की यही निरंतरता मकरोनिया को जिले के सबसे व्यवस्थित एवं सुविधासंपन्न नगरों की श्रेणी में स्थापित कर रही है। मकरोनिया में बीते वर्षों में अधोसंरचना विकास के अनेक कार्यों को गति मिली है। परिणामस्वरूप नगर का तेजी से विस्तार हुआ है और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार, सम्मानित पाषर्दगण, एल्डरमैन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Back to top button
error: Content is protected !!