A2Z सभी खबर सभी जिले की

मा. मुख्यमंत्री के गया जिला अंतर्गत खिज़रसराय भ्रमण को लेकर विशेषtrai

दिनांक: 13 जून 2026

माननीय मुख्यमंत्री के गया ज़िला अंतर्गत खिजर सराय भ्रमण को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान जारी

गया, 13 जून 2026।, माननीय मुख्यमंत्री के दिनांक 15 जून 2026 को प्रस्तावित खिजर सराय भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 15 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निम्नलिखित मार्गों पर यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

*प्रतिबंधित मार्ग*

01. बुनियादगंज → गया इंजीनियरिंग कॉलेज → आइमा बाजार → बाना मोड़ → सभा स्थल।

02. टेंटुआ → टेउसा → बाईपास खिजर सराय → केनि पूल → सभा स्थल।

03. बेला → भलुआ → पनारी मोड़ → श्रीपुर → केनिपूल → सभा स्थल।

04. नई बाजार → कुड़वा बाजार → केनिपूल → सभा स्थल (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर)।

*वैकल्पिक मार्ग*

01. बुनियादगंज → कंडी नवादा → चाकन्द → बेलागंज।

02. टेउसा → उपथू → मानपुर → गया।
सभा स्थल पर आने वाली सभी गाड़ियां श्रीपुर पूल (केनी पूल) के नीचे से होते हुए पार्किंग स्थल पर जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन को सुचारू यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!