A2Z सभी खबर सभी जिले की

72 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार, अपचारी बालक अभिरक्षा में लिया गया

FB IMG 4796766325839327555सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांदरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई प्रवीण अस्थाना के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बांदरी सुमेर सिंह जगेत के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम वनखिरिया जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर निगरानी की गई। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन को रोककर उसकी जांच की। वाहन में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ मिला। तलाशी लेने पर वाहन में महरून रंग के 08 कार्टून रखे पाए गए, जिन पर “BOMBAY SPECIAL” अंकित था। कार्टूनों को खोलकर जांच करने पर प्रत्येक कार्टून में “BOMBAY SPECIAL WHISKY” कंपनी के 50-50 पाव अंग्रेजी शराब के शीलबंद क्वार्टर पाए गए। इस प्रकार कुल 400 पाव (72 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 54 हजार रुपये है। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम संकित राय पिता राजेन्द्र राय उम्र 24 वर्ष निवासी बरौदियाकला, थाना मालथौन बताया। उसके साथ वाहन में एक अपचारी बालक भी मिला। दोनों से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 72 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, परिवहन में प्रयुक्त ईको वाहन क्रमांक MP-15-ZB-8688 कीमत लगभग 5 लाख रुपये, आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन कीमत लगभग 10 हजार रुपये तथा अपचारी बालक के कब्जे से एक आईफोन-16 कीमत लगभग 75 हजार रुपये जप्त किए गए।आरोपी संकित राय के विरुद्ध थाना बांदरी में धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय मालथौन तथा अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हेतराम, प्रधान आरक्षक जागेश्वर, आरक्षक जयराम, महिला आरक्षक मनीषा एवं महिला आरक्षक शिवकुमारी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा टीम के कार्य की सराहना की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!