
डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 19 जून को ग्राम रणसीसर जाटान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में देखने को मिला।
ग्राम रणसीसर जाटान के खातेदार दौला राम का भूमि के दस्तावेजों में नाम अशुद्धि के कारण पिछला 12 साल से भूमि में दौलत राम हो गया था जिसके कारण वह किसी भी सरकारी सुविधा नहीं ले पा रहा था शिविर में दौला राम पुत्र सुखाराम ने एक आवेदन प्रस्तुत कर राजस्व रिकॉर्ड में विरासत करते समय प्रार्थी का नाम दौलत राम पुत्र सुखाराम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गई जिस पर तहसीलदार छोटी खाटू श्री नृसिंह चारण ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए पटवारी हल्का केराप के पटवारी श्री अजित सिंह शेखावत व भू अभिलेख निरीक्षक श्री रामनिवास फरडौदा तथा साथी पटवारी श्री मनिष कुमार ने तत्काल प्रभाव से राजस्व रिकॉर्ड में दौला राम पुत्र सुखाराम से शुद्ध करने का आदेश दिया
ग्रामीण सेवा शिविर में उपस्थित होकर खातेदारों ने अपनी समस्या तहसीलदार छोटी खाटू के समक्ष रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार द्वारा तत्काल संबंधित हल्का पटवारी एवं राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं पक्षकारों की सहमति के आधार पर मौके पर ही शद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
शिविर में ही त्वरित कार्यवाही करते हुए वर्षों से लंबित प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया। इससे सभी खातेदारों को उनकी भूमि के हिस्से का स्पष्ट एवं वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया।
प्रकरण के त्वरित निस्तारण पर खातेदारों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान अब उनके गांव में ही संभव हो रहा है। वर्षों से लंबित कार्य का एक ही दिन में निस्तारण प्रशासन की जनसेवा एवं संवेदनशील कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं |







