

डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत 19 जून को ग्राम पंचायत थाणु में आयोजन हुआ। शिविर में ग्राम थाणु व ग्राम लुणोदा के 25 काश्तकारों ने उपस्थित होकर आपसी सहमति-खातेदारी भूमि को अलग-अलग करवाने हेतु प्रार्थना पत्र पेश किया।
सहायक शिविर प्रभारी ओमप्रकाश मेव ने नि.भू.अ. विमला चौधरी, पटवारी मुकेश कुमार मीणा व शशी बलारा एवं प्रशिक्षु पटवारी सपना मीणा को मौके पर भेजकर मौके अनुसार एवं कब्जा अनुसार विभाजन प्रस्ताव तैयार करने हेतु आदेशित किया।
राजस्व टीम ने मौके पर 25 काश्तकारों की भूमि का अलग-अलग सीमांकन कर धारा 53(3) के तहत विभाजन प्रस्ताव तैयार कर पेश किया।
विभाजन प्रस्ताव की जांच कर सभी को शिविर प्रभारी विकास मोहन भाटी अति. जिला कलक्टर द्वारा अलग-अलग प्रतिया देकर लाभान्वित किया गया। मौके पर ही भूमि विभाजन होने से लाभार्थियों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा शुद्धि के 16, नामान्तरण के 22, रास्ते के 02 प्रकरणो का एवम पी.एम किसान के 10 लाभान्वितों की ई.के.वाई.सी की गयी एवं फॉर्मर रजिस्ट्री में 15 किसानो को पंजीकृत किया गया।







