
धर्मगुरुओ एवं संभ्रांत व्यक्तियों, त्यौहार मोहर्रम को सकुशल व सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु थाना स्थानीय पर पीस कमेटी की बैठक
त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करने हेतु अपील की गयी
उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थाना कस्बा बढ़नी में ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा थाना ढेबरुआ क्षेत्रांतर्गत कस्बा बढ़नी में आज दिनांक 18.06.2026 को थाना क्षेत्र के मौलवी/धर्मगुरुओ एवं संभ्रांत व्यक्तियों, की उपस्थिति में आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल व सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु थाना स्थानीय पर पीस कमेटी की बैठक कर कस्बा बढ़नी में मोहर्रम जुलूस रूट भ्रमण किया गया तथा सभी से वार्ता कर उच्च अधिकारीगण व शासन से प्राप्त आदेशों-निर्देशों से अवगत कराते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करने हेतु अपील की गयी ।




