
विदिशा –
कुरवाई (विदिशा) | 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुरवाई क्षेत्र में कई संगठनों द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लक्ष्य कोचिंग क्लास और वीरांगना रानी अवंती बाई सेवा समिति कुरवाई ने भी योग सत्र आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया ।
जिला स्तर पर विदिशा के पुलिस लाइन स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि रहे । कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे हुई, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया ।
इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखी गई है, जो जीवन भर सक्रिय और स्वस्थ रहने पर केंद्रित है । कार्यक्रम के दौरान सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया गया ।
प्रशासन ने जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों को कार्यक्रम में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे । योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जन अभियान परिषद, आयुष विभाग और खेल विभाग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।
उसी क्रम में वीरांगना रानी अवंती बाई सेवा समिति कुरवाई के अध्यक्ष विनय सिंह लोधी द्वारा लक्ष्य कोचिंग के छात्र छात्राओं और प्रस्फुटन समितियो के साथ योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षक इंद्राज सर, संतोष सर, सहित छात्र छात्राओं को शामिल किया गया।। मेहुलुआ सेक्टर। की नाबंकुर संश्था। सिरावदा प्रगती सेवा समीति द्वारा कार्यक्रम मे सहयोग किया गया







