A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति,लखनऊ के निर्देश पर हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक हज यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट

hajcommittee.gov.in और मोबाइल एप्लीकेशन “हज सुविधा” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 तक चलेगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर ने बताया कि आवेदन के लिए अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट, फोटो, बैंक पासबुक/रद्द चेक और पते के प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा। पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होना चाहिए और 31 दिसंबर 2027 तक वैध होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुर्रा) प्रक्रिया होगी। चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी। समय सीमा के बाद आवेदन या अन्य प्रक्रिया में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।

सिद्धार्थनगर में हज आवेदकों की सुविधा के लिए पांच हज ई-सुविधा केंद्र बनाए गए हैं, जहां ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड करने में सहायता मिलेगी। इनमें डुमरियागंज, बांसी, बढ़नी बाजार, शिवपतिनगर और मटेहना के केंद्र शामिल हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के इच्छुक हज यात्रियों से अपील की है कि वे हज-2027 की गाइडलाइन पढ़कर पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें l

FB IMG 1782328669112FB IMG 1782328671095

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!