A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगरः कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठाए

उन्होंने कहा कि देश का युवा आज पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं के निरस्त होने, सरकारी भर्तियों में देरी, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।

सिद्धार्थनगर, 24 जून। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश के छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।FB IMG 1782328692646

उन्होंने कहा कि देश का युवा आज पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं के निरस्त होने, सरकारी भर्तियों में देरी, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र वर्षों की मेहनत और परिवार की उम्मीदों के साथ परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है।

क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि कोटा में आयोजित “छात्रों की गूंज” रैली के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को न्याय, अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की समस्याओं को गांव-गांव, कस्बों और शहरों तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती की जाए और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

प्रेस वार्ता में डॉ. नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, अकील अहमद मुन्नू, सादिक अहमद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, अश्विनी सिंह सोलंकी, डॉ. प्रमोद कुमार, कपिल देव यादव, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, रियाज़ मनिहार, सुदामा प्रसाद, सौरभ पंछी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!