A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवक ने ब्लेड से काटी कलाई

राजावास. हरमाड़ा पुलिस थाना

इलाके में राजावास में बुधवार दोपहर एक युवक ने अपने भाई की ओर से पैसे मांगे जाने पर आवेश में आकर ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि राजोवास में दोनों भाइयों ने बुधवार दोपहर में शराब पी थी। इसी दौरान सुभाष चंद्र रेगर के भाई ने उससे पहले दिए गए पांच हजार रुपए वापस मांगे। पैसों की इस मांग को लेकर हुए विवाद में सुभाष ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुभाष को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि देर शाम तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!