?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाटखेड़ी: नवोदय में चयन पर खुशी, सरपंच ने निभाई हर साल वाली परंपरा

IMG 20260702 WA0004

नीमच जिले की मनासा तहसील की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में शिक्षा को लेकर एक बार फिर प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवोदय विद्यालय में चयनित सभी बच्चों को सम्मान सहित स्कूल भेजने की परंपरा ग्राम सरपंच मनोज पुरोहित ने निभाई।
इस वर्ष ग्राम पंचायत की एक प्रतिभाशाली बालिका *हिमांशी पिता सुनील प्रजापति* *92 प्रसेंट* का रतलाम संभाग स्थित *कालूखेड़ा नवोदय विद्यालय* में चयन हुआ है। यह पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है।
बालिका की विदाई के लिए
*श्री मनसापूर्ण गणेश मंदिर*
में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में फूल-माला से सजावट कर ग्रामीणों, परिजनों, शिक्षकों और बच्चों ने बालिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। भावुक माहौल में सरपंच मनोज पुरोहित ने बालिका को सम्मानपूर्वक रतलाम संभाग के कालूखेड़ा नवोदय विद्यालय तक भेजने की व्यवस्था की।
*सरपंच मनोज पुरोहित*
ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। “जो भी बच्चा नवोदय में चयनित होगा, उसे हम सम्मान के साथ स्कूल तक भेजेंगे, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरणा लें
इस अवसर पर *विद्यासागर स्कूल के संचालक विनोद जी पाटीदार* ने कहा, “भाटखेड़ी के लिए आज सौभाग्य का दिन है। सरपंच जी की यह पहल हर गांव के लिए मिसाल है। यदि शिक्षा को लेकर ऐसा सहयोग मिलता रहे, तो हमारे बच्चे देश में नाम रोशन करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि यह बालिका भी भविष्य में गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेगी।
ग्रामवासियों ने सरपंच की इस पहल की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि ऐसी पहल से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और शिक्षा के प्रति रुचि भी जागृत होती है।

Back to top button
error: Content is protected !!