मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को कानून व साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शुक्रवार को जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में थाना निचलौल की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को देश में लागू नए कानूनों की सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने तथा इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, सखी-वन स्टॉप सेंटर तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO) के कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा आपातकालीन सहायता के लिए 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका निर्भीक होकर उपयोग करने की अपील की गई।
साइबर टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए।
इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक नन्दनी यादव एवं महिला कांस्टेबल गोल्डी सहित पुलिस टीम की सक्रिय सहभागिता रही।
पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के देवता की असली और नकली प्रतिमा का मुद्दा गहराया अखाड़ा परिषद जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी करेगा श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
27/07/2026
सुप्रयास’ का कार्य सराहनीय, देश का भविष्य संवार रहीं हैं संस्था : प्रो सुनील बत्रा
27/07/2026
एमपी में शुरू होगी फ्री पीएम ई-बस सेवा, 15 अगस्त तक नही देना होगा 1 रुपए भी, AI कैमरे हाइड्रोलिक लिफ्ट और सीसीटीवी कैमरे से होगी लेस
27/07/2026
पार्थिव मिट्टी के शिवलिंगों का निर्माण से वयक्ति की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाती हैं – महंत केशव गिरी महाराज
27/07/2026
सुरेमनपुर से गोरखपुर तक एसी बस सेवा का शुभारंभ, अरविंद सिंह सेंगर ने दिखाई हरी झंडी
27/07/2026
बड़ी खबर: सहारनपुर जिला अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, वार्डों में गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा
27/07/2026
*मेधाओं के घर पहुंचे विधायक कवींद्र अतुल चौधरी नीट विजेताओं का किया सम्मान बोले युवा ही कप्तानगंज की सबसे बड़ी ताकत..*
27/07/2026
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धाजंलि
27/07/2026
दतिया उपचुनाव, नरयावली विधायक लारिया ने ग्राम छता, बड़ौनी एवं गोपालपुरा में किया जनसंपर्क
27/07/2026
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण किया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!