A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

गौमाता और वृक्षों के संरक्षण से ही देश बचेगा – शिक्षा मंत्री दिलावर

1718727513802 1718727531917सीकर. शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस सृष्टि में ईश्वर की सबसे बेहतरीन सरंचना गौमाता है। उन्होंने कहा कि गौमाता और वृक्षों के संरक्षण से ही देश बचेगा, उन्होंने लोगों से गौमाता और वृक्षों के संरक्षण का आह्वान किया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को जिले के फतेहपुर बुधगिरी मढ़ी में आयोजित अमृत पर्यावरण महोत्सव एक पेड़, देश के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। शिक्षा मंत्री ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़–पौधे की अहमियत बताने के साथ ज्यादा से ज्यादा पेड़–पौधे लगाने पर जोर दिया।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि गौमाता के बिना हमारा जीवन मुश्किल है। उन्होंने कहा कि गौवंश का उपयोग खेती के जोतने के काम में लिया जा सकता है तथा गौमाता हमें 24 घण्टे आक्सीजन देती है। उन्होंने बताया कि गौमाता के पास बैठने से भी कई बीमारियां दूर हो जाती है और गौमाता के पीठ पर हाथ फेरने से बल्ड प्रेशर भी कम होता है। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि गाय का दूध पीने वाला बुद्धिवान व चंचल होता है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा करने वाले को भगवान माना गया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए कहा कि प्राण वायु के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेडों के काटने से ही धरती का तापमान बढ़ा है। यह हमारे लिए खतरे की घण्टी है। पृथ्वी के तापमान को कम करने के लिए पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आठ अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें आमजन की भागीदारी होना जरूरी है ताकि अधिकाधिक पेड़ लगाए जा सके। शिक्षामंत्री ने बताया कि अमृत पर्यावरण महोत्सव में शिक्षा विभाग द्वारा जो पेड़ लगाए जाएंगे उनकी सुरक्षा के लिए चार लाख नरेगा श्रमिकोंं की नियुक्ति की जायेगी जिससे उनको रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने आमजन से कहा कि बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए वे अपने क्षेत्र के विकास अधिकारी , मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पौधे लगाने की मांग के साथ ही गढ्ढे खोदने के लिए श्रमिकों की मांग का प्रस्ताव भिजवाएं ताकि समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने सीकर जिले में शिक्षा के विकास के लिए 64 करोड रूपये देने की घोषणा की।

कामधेनु गौशाला में लगाये पौधे,गो माता की पूजा अर्चना की :—

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधगिरी मढ़ी स्थित कामधेनु गौशाला में पौधारोपण किया तथा महंत दिनेशगिरी के सानिध्य में गौ माता की पूजा अर्चना की । बुद्धगिरी मढ़ी पहुंचने पर सबसे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मढ़ी में महंत दिनेश गिरीजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर मढ़ी परिसर में दर्शन किए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा पर्यावरण प्रेमियों को बुद्ध गिरी जी महाराज का मोमेंटो, दुप्पटा देकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सासंद सुमेधानंद सरस्वती और बुधगिरी पीठाधीश्वर महंत दिनेशगिरी ने शास्त्रों का वर्णन करते हुऐ गोवंश और पर्यावरण की महत्ता बताई । इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अजीत सिंह, योगेश शर्मा, राकेश पटवारी, गोवत्स महिला मंडली आदि को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, श्रवण चौधरी, सुशील पंवार, रामावतार, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक जगदीश शर्मा, सरपंच रामप्रसाद सुण्डा, विकास भास्कर, सरपंच संजय प्रजापत, सरिता कडवासरा सहित अनेक जनप्रतिनिधी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, फतेहपुर एसडीएम दयमंती कवंर, डीएसपी रामप्रताप विश्नोई, तहसीलदार हितेश चौधरी, संयुक्त निदेशक शिक्षा चुरू अनुसुईया सिंह, डीईओ प्रारंभिक लालचंद नहलिया, माध्यमिक शीशराम कुल्हरी, सीबीईओ फतेहपुर नरेन्द्र शर्मा, शिवपाल ख्यालिया सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!