?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर हरपल तत्पर

जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की पहल, ससमय सुनते है जनता की फरियाद

IMG 20250718 WA0238

कुशीनगर , पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है, जिसमें आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन जनहित में सतत रूप से तत्पर और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनसुनवाई करें और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!